1. निम्नलिखित पदार्थों में कौन चुंबकीय पदार्थ नहीं है?
(क) लोहा
(ख) निकेल
(ग) पीतल
(घ) कोबाल्ट
2. “विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव” किसने खोज निकाला था ?
(क) फैराडे ने
(ख) ऑस्टैंड ने
(ग) ऐम्पियर ने
(घ) बोर ने
3. निम्नलिखित में कौन-सा कथन सत्य नहीं है ?
(क) चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ सतत बंद वक्र है।
(ख) चुंबकीय क्षेत्र-रेखाएँ चुंबक के उत्तरी ध्रुव से निकलकर दक्षिणी ध्रुव में प्रवेश करती हैं।
(ग) चुंबकीय क्षेत्र-रेखाएँ एक-दूसरे को काटती हैं।
(घ) चुंबकीय क्षेत्र-रेखा के किसी बिंदु पर खीची गई स्पर्शरेखा उस बिंदु पर उस क्षेत्र की दिशा बताती है।
4. धारा की दिशा और उससे संबद्ध चुंबकीय क्षेत्र की दिशा की जानकारी मिलती है
(क) मैक्सवेल के वाम हस्त नियम से
(ख) मैक्सवेल के दक्षिण- हस्त नियम से
(ग) फ्लेमिंग के वाम हस्त नियम से
(घ) फ्लेमिंग के दक्षिण- हस्त नियम से
5. विद्युत-चुंबक बनाने के लिए प्रायः जिस पदार्थ के छड़ का उपयोग होता है, वह है
(क) इस्पात
(ख) पीतल
(ग) नरम लोहा
(घ) इनमें कोई नहीं
6. निम्नलिखित में किस वैज्ञानिक ने प्रयोग द्वारा सर्वप्रथम सिद्ध किया कि किसी धारावाही चालक पर चुंबकीय क्षेत्र बल लगाता है?
(क) ओस्टैंड
(ख) ऐम्पियर
(ग) फैराडे
(घ) फ्लेमिंग
7. किसी प्रोटॉन का निम्नलिखित में कौन-सा गुण किसी चुंबकीय क्षेत्र में मुक्त गति करते समय परिवर्तित हो जाता है?
(क) द्रव्यमान
(ख) चाल
(ग) वेग
(घ) आवेश
8. चुंबकीय क्षेत्र में धारावाही चालक पर लगनेवाले वल की दिशा किस नियम से जानी जा सकती है?
(क) मैक्सवेल के वाम- हस्त नियम से
(ख) मैक्सवेल के दक्षिण-हस्त नियम से
(ग) फ्लेमिंग के वाम हस्त नियम से
(घ) फ्लेमिंग के दक्षिण- हस्त नियम से
9. पश्चिम की ओर प्रक्षेपित कोई इलेक्ट्रॉन किसी चुंबकीय क्षेत्र द्वारा उत्तर की ओर विक्षेपित हो जाता है। चुंबकीय क्षेत्र की दिशा क्या है?
(क) दक्षिण की ओर
(ख) पूर्व की ओर
(ग) अधोमुखी
(घ) उपरिमुखी
10. विद्युत मोटर परिवर्तित करता है।
(क) यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में
(ख) विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में
(ग) रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में
(घ) विद्युत ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में
11. निम्नलिखित में किस/किन साधित्र/साधित्रों में विद्युत मोटर का उपयोग होता है?
(क) विद्युत पंखा में
(ख) लेथ मशीन में
(ग) टेपरिकॉर्डर में
(घ) इन सभी में
12. विद्युत-चुंबकीय प्रेरण की खोज किसने की थी ?
(क) फैराडे ने
(ख) मैक्सवेल ने
(ग) ऐम्पियर ने
(घ) फ्लेमिंग ने
13. विद्युत जनित्र परिवर्तित करता है
(क) यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में
(ख) विद्युत ऊर्जा को यांत्रिक ऊर्जा में
(ग) रासायनिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में
(घ) विद्युत ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में
14. दिक्परिवर्तकयुक्त जनित्र उत्पन्न करता है
(क) प्रत्यावर्ती धारा
(ख) दिष्ट धारा
(ग) दोनों ‘क’ एवं ‘ख’
(घ) इनमें कोई नहीं
15. हमारे घरों में जो विद्युत आपूर्ति की जाती है वह
(क) 220 V पर दिष्ट धारा होती है
(ख) 12 V पर दिष्ट धारा होती है।
(ग) 220 V पर प्रत्यावर्ती धारा होती है
(घ) 12V पर प्रत्यावर्ती धारा होती हैं
16. विद्युन्मय तार (live wire) सामान्यतः होता है
(क) हरे रंग का
(ख) लाल रंग का
(ग) काले रंग का
(घ) हल्के रंग का
17. विद्युत उपकरण का धातु आवरण जोड़ा जाता है
(क) विद्युन्मय तार से
(ख) उदासीन तार (neutral wire) से
(ग) भू-तार (earth wire) से
(घ) इनमें किसी से नहीं
18. निम्नलिखित में कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
(क) विद्युन्मय तार साधारणतः लाल रंग के विद्युतरोधी पदार्थ से ढँका होता है।
(ख) उदासीन तार सामान्यतः काले रंग के विद्युतरोधी पदार्थ से ढँका होता है।
(ग) भू-तार सामान्यतः हरे रंग के विद्युतरोधी पदार्थ से ढँका होता है।
(घ) स्विच हमेशा उदासीन तार में जोड़ा जाता है।
19. निम्नलिखित में कौन-सा कथन गलत है ?
(क) विद्युत धारा चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न करती है।
(ख) जब एक धारावाही चालक को चुंबकीय क्षेत्र में रखा जाता है तो उसपर कोई बल नहीं लगता है।
(ग) समान प्रकृति के चुंबकीय ध्रुव एक-दूसरे को प्रतिकर्षित करते हैं।
(घ) असमान प्रकृति के चुंबकीय ध्रुव एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं।
20. निम्नलिखित में कौन-सा कथन गलत है?
(क) दिक्परिवर्तक, d.c. मोटर की कुंडली में धारा की दिशा को बदल देता है।
(ख) विद्युत जनित्र एक युक्ति है जो यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करता है।
(ग) घरों में विद्युत आपूर्ति का वह तार जो पृथ्वी के संपर्क में होता है भू-तार कहलाता है।
(घ) हरेक विद्युतरोधी तार प्रायः विद्युन्मय तार होता है।